मृदुल बोले- मुझे निकालने की साजिश, 50 लोग बुलाए गए

Updated on 2025-11-14T15:10:31+05:30

मृदुल बोले- मुझे निकालने की साजिश, 50 लोग बुलाए गए

मृदुल बोले- मुझे निकालने की साजिश, 50 लोग बुलाए गए

‘बिग बॉस 19’ से बाहर होने के बाद मृदुल तिवारी लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और शो पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके एविक्शन से फैंस नाराज़ हैं और वो खुद भी समझ नहीं पा रहे कि अपने सपोर्टर्स को क्या जवाब दें.

मृदुल का कहना:

उन्हें अच्छा लग रहा है कि लोग उनके बारे में अच्छी बातें कर रहे हैं. ट्रॉफी से ज़्यादा वो लोगों के दिल जीतना चाहते थे और उन्हें लगता है कि वो इसमें सफल हुए हैं.

50 लोगों ने किया था फैसला

मृदुल के अनुसार, उनके आउट होने का फैसला सिर्फ 50 लोगों ने किया, जबकि शुरुआत में उन्हें काफी वोट मिले थे. उन्हें नहीं पता कि उन 50 लोगों को क्या बताया गया था, इसलिए वो इस प्रक्रिया पर टिप्पणी नहीं करना चाहते.

मेकर्स पर पक्षपात का आरोप

मृदुल ने कहा कि अगर मेकर्स को ऐसा ही करना था, तो हर बार नॉमिनेशन और वोटिंग क्यों कराई गई?

दर्शकों के वोट की क्या जगह रह गई, अगर 50 लोग ही तय करेंगे कि कौन रहेगा?

उनका आरोप है कि उन्हें शो से निकालने के लिए यह नया तरीका सिर्फ उन्हीं के लिए अपनाया गया. इससे दर्शकों के साथ भी अन्याय हुआ, क्योंकि उन्हें फैसला करने का मौका ही नहीं दिया गया.