MS Dhoni IPL 2026 से बाहर! CSK को बड़ा झटका, कई मैचों से रहेंगे दूर

Updated on 2026-03-28T12:53:28+05:30

MS Dhoni IPL 2026 से बाहर! CSK को बड़ा झटका, कई मैचों से रहेंगे दूर

MS Dhoni IPL 2026 से बाहर! CSK को बड़ा झटका, कई मैचों से रहेंगे दूर

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान MS Dhoni टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, धोनी चोट के कारण पहले दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे।

चोट की वजह से बाहर हुए धोनी

Chennai Super Kings ने शनिवार, 28 मार्च को जानकारी दी कि धोनी काफ स्ट्रेन यानी पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल वह रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी टीम और फैंस दोनों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

इन मैचों से रह सकते हैं बाहर

अगर धोनी करीब 14 दिन तक टीम से बाहर रहते हैं, तो वह कम से कम तीन अहम मुकाबले मिस कर सकते हैं। सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद 3 अप्रैल को टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स से चेन्नई में होगा। तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसे में इन सभी मुकाबलों में धोनी के न खेलने की संभावना है। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हो सकती है।

फिटनेस बनी चुनौती

धोनी पिछले कुछ समय से लगातार फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में भी वह घुटने की चोट से परेशान रहे और कई बार मैदान पर पट्टी या आइसपैक के साथ नजर आए। 2024 सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी कराई थी।

खुद धोनी ने भी कई बार स्वीकार किया है कि उनके लिए सालभर फिट रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले आई यह चोट टीम की रणनीति पर भी असर डाल सकती है।

यह भी पढ़े  

IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत किस टीम के नाम? रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान