Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को मिलेगा BCCI का सर्वोच्च सम्मान

Updated on 2026-03-14T13:47:02+05:30

Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को मिलेगा BCCI का सर्वोच्च सम्मान

Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को मिलेगा BCCI का सर्वोच्च सम्मान

BCCI Naman Awards 2026: दिल्ली में रविवार को बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पिछले सीज़न में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को ‘कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा, जो बोर्ड का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए ‘बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन’ दिया जाएगा।

इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीज़न के लिए ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष)’ का पॉली उमरीगर अवॉर्ड दूसरी बार मिलेगा। वहीं स्मृति मंधाना को पांचवीं बार ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)’ का पुरस्कार दिया जाएगा।

घरेलू क्रिकेट में भी कई खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा। मुंबई की इरा जाधव को ‘बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में ‘बेस्ट ऑलराउंडर’ के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। वहीं विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट ऑलराउंडर’ का यही अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसके अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट परफॉर्मेंस’ का अवॉर्ड दिया जाएगा, क्योंकि टीम ने इस सीज़न में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में उपविजेता रही।

यह भी पढ़े 

काव्या मारन के फैसले के बाद SRH को झटका, अबरार अहमद विवाद में X अकाउंट सस्पेंड