Namita Thapar On Trolling: ‘नमिता थापर पर भड़का विवाद, नमाज बयान के बाद , बोलीं मैं प्राउड हिंदू हूं

Updated on 2026-04-21T15:23:01+05:30

Namita Thapar On Trolling: ‘नमिता थापर पर भड़का विवाद, नमाज बयान के बाद , बोलीं मैं प्राउड हिंदू हूं

Namita Thapar On Trolling: ‘नमिता थापर पर भड़का विवाद, नमाज बयान के बाद , बोलीं मैं प्राउड हिंदू हूं

Shark Tank India Judge Namita Thapar Video: शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर जबरदस्त विवाद में घिर गई हैं। नमाज के ‘हेल्थ बेनिफिट’ बताने वाली उनकी एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन इसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

दरअसल, नमिता ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दिन में पांच बार नमाज पढ़ने से शरीर को होने वाले फायदों की बात की थी। उन्होंने इसे एक तरह की फुल बॉडी एक्सरसाइज बताया और इसके मानसिक व सामाजिक लाभ भी गिनाए। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ट्रोलर्स ने उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी मां को भी अपशब्द कहे।

करीब 25 दिनों तक लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब नमिता थापर ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर साफ कहा कि उन्हें पिछले तीन हफ्तों से गालियां दी जा रही हैं। नमिता ने कहा कि वह एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं और उन्होंने पहले भी हिंदू धर्म से जुड़े योग और सूर्य नमस्कार जैसे विषयों पर कई वीडियो बनाए हैं, लेकिन तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई।

अपने बयान में नमिता ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि “धर्म में ‘R’ का मतलब रिस्पेक्ट होता है, लेकिन इस तरह की भाषा किस तरह का सम्मान दिखाती है?” उन्होंने खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही आपत्तिजनक भाषा पर भी सवाल उठाए।

नमिता ने खुद को “प्राउड हिंदू” बताते हुए कहा कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं और कर्म के सिद्धांत में विश्वास रखती हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि “जो कर रहे हैं करते रहिए, लेकिन याद रखिए भगवान सब देख रहा है।”

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़े 

ट्रोलिंग पर भड़कीं सारा खान, बोलीं अब बस करो