सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का पार्कर सोलर प्रोब, रिकॉर्डतोड़ तस्वीरें जारी
Updated on 2025-08-25T14:13:16+05:30
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का पार्कर सोलर प्रोब, रिकॉर्डतोड़ तस्वीरें जारी
सा के पार्कर सोलर प्रोब ने सूर्य के अब तक के सबसे नज़दीकी चित्र कैद किए हैं। यह अंतरिक्ष यान सूर्य की सतह से महज़ 3.8 मिलियन मील की दूरी तक पहुंचा।
नई तस्वीरों में सौर हवा (Solar Wind) की खास झलक दिखाई देती है। यह वही कणधारा है जिसमें सूर्य से निकले चार्ज्ड सबएटॉमिक पार्टिकल्स बेहद तेज़ गति—एक मिलियन मील प्रति घंटे से भी ज्यादा—से पूरे सौरमंडल में फैलते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये तस्वीरें और जुटाए गए आंकड़े सौर हवा के रहस्यों को समझने में मदद करेंगे। इससे पृथ्वी पर इसके असर और अंतरिक्ष मौसम के बारे में भी नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।