National Dengue Day: मच्छर के काटने से घबराने की जरूरत नहीं है, डेंगू से बचने के लिए बस ये आसान उपाय अपनाएं।
National Dengue Day: मच्छर के काटने से घबराने की जरूरत नहीं है, डेंगू से बचने के लिए बस ये आसान उपाय अपनाएं।
National Dengue Day 2025: गर्मियों और बरसात में मच्छरों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। डेंगू एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, स्किन पर चकत्ते और कमजोरी शामिल हैं। अगर समय पर इलाज न हो, तो प्लेटलेट्स की संख्या गिर सकती है और स्थिति गंभीर हो सकती है।
हर साल 16 मई को 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी को लेकर सतर्क रहें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और डेंगू से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक हर साल दुनियाभर में करीब 400 मिलियन लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं, लेकिन अधिकतर को इसके लक्षण नहीं दिखते। इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें।
डेंगू से बचने के लिए:
- आसपास पानी जमा न होने दें (जैसे कूलर, टंकी, फूलदान आदि)
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और सुबह या शाम के समय ज्यादा एक्टिव होता है। इसके काटने के 4 से 7 दिन बाद लक्षण दिख सकते हैं।
डेंगू होने पर क्या करें:
- ज्यादा से ज्यादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, जूस और सूप पिएं
- डॉक्टर की सलाह से पैरासिटामोल लें
- मच्छरदानी में सोएं
- घरेलू उपाय जैसे पपीते के पत्ते का रस या गिलोय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें
- तली-भुनी चीजें न खाएं और खुद से कोई दवा न लें