NDA Manifesto 2025: एनडीए का साझा घोषणापत्र जारी बड़े वादे किए

Updated on 2025-10-31T12:25:52+05:30

NDA Manifesto 2025: एनडीए का साझा घोषणापत्र जारी बड़े वादे किए

NDA Manifesto 2025: एनडीए का साझा घोषणापत्र जारी बड़े वादे किए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शुक्रवार (31 अक्टूबर) को एनडीए ने अपना साझा घोषणापत्र जारी किया. पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई.

इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे.

घोषणापत्र के प्रमुख वादे

  • सरकार एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी।
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाकर बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर बनाया जाएगा।
  • महिलाओं को “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत दो लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।
  • एक करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया जाएगा और “मिशन करोड़पति” शुरू किया जाएगा।
  • अतिपिछड़े वर्गों को 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी।
  • किसानों के लिए “कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि” शुरू होगी, जिससे हर साल 9,000 रुपये मिलेंगे।
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और पंचायत स्तर पर फसलों की एमएसपी पर खरीद होगी।

विपक्ष का घोषणापत्र

महागठबंधन ने 28 अक्टूबर को ‘तेजस्वी प्रण’ नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने और हर घर को सरकारी नौकरी देने जैसे वादे किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे इन वादों को निभाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।