नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे 

Updated on 2025-05-15T13:07:19+05:30

नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे 

नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे 

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भारत बुलाया था, जिसे पहलगाम हमले के बाद लोग लेकर आलोचना कर रहे थे। इस पर नीरज ने कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। अब नीरज को भारतीय सेना में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता है। वे 9 साल से भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स का हिस्सा थे। करीब 2 साल पहले उन्हें सूबेदार मेजर पद पर प्रमोशन मिला था।

नीरज को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक भी मिली है, जो 16 अप्रैल 2025 से लागू मानी जाएगी।

नीरज ने सेना से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि एक साथ सेना में सूबेदार मेजर और टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक नहीं रख सकते। इसलिए उन्होंने सूबेदार मेजर पद से इस्तीफा देकर नई रैंक स्वीकार की।

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर इतिहास रचा और भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वह अभिनव बिंद्रा के बाद विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।