नीरज चोपड़ा ने किया डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई

Updated on 2025-08-19T16:07:43+05:30

नीरज चोपड़ा ने किया डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई

नीरज चोपड़ा ने किया डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई

विश्व चैंपियन और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 2025 डायमंड लीग फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह फाइनल 27 और 28 अगस्त को स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख में होने वाला है।

हालांकि नीरज ने हाल ही में हुए सिलेसिया लेग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन सीज़न की शुरुआती बेहतरीन प्रदर्शन ने ही उन्हें क्वालिफिकेशन दिला दिया। सिर्फ दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उन्होंने 15 अंक जुटाए और नवीनतम अंकतालिका में शीर्ष दावेदारों की सूची में शामिल हो गए।

जैवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा की लगातार सफलता ने एक बार फिर भारत का नाम विश्व खेल मंच पर रोशन किया है। अब फाइनल में सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।