NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 मार्च तक करें आवेदन
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 मार्च तक करें आवेदन
NEET UG 2026 Registration Date extend:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 की रात 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
तारीख क्यों बढ़ाई गई?
दरअसल, कई छात्र और अभिभावक सोशल मीडिया पर आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कश्मीर घाटी में इंटरनेट की धीमी गति के कारण छात्रों को फॉर्म भरने और ओटीपी वेरिफिकेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
छात्रों की इन समस्याओं को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय और NTA ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला लिया। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है।
फीस जमा करने की समय सीमा
NTA के अनुसार, छात्र 11 मार्च की रात 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी समय सीमा उसी दिन रात 11:50 बजे तक रखी गई है।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद मिले एप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉगिन करके फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़े