गूगल सर्च में नया AI फीचर, अब आपको जवाब मिलेंगे और भी आसान तरीके से
गूगल सर्च में नया AI फीचर, अब आपको जवाब मिलेंगे और भी आसान तरीके से
Google AI Mode: Google ने अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में गूगल सर्च को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब गूगल सर्च में नया AI मोड जुड़ गया है, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज़ है। यह मोड ChatGPT जैसे जनरेटिव AI की तरह काम करेगा और यूज़र्स को ज्यादा अच्छे और समझदारी भरे जवाब देगा। इसे AI Overviews का अगला वर्जन माना जा रहा है, जिसे कुछ देशों में शुरू भी कर दिया गया है।
AI मोड कैसे काम करता है?
यह नया मोड यूज़र के सवाल को छोटे हिस्सों में बांटता है, हर हिस्से का गहराई से विश्लेषण करता है और सबसे सटीक जानकारी खोजकर जवाब देता है। इसमें Google का नया Gemini 2.5 AI मॉडल इस्तेमाल हुआ है, जो टेक्स्ट, वॉइस और इमेज – तीनों तरीकों से सवाल समझ सकता है।
कब मिलेगा यह फीचर?
अभी यह अमेरिका में Search Labs के ज़रिए उपलब्ध है। गूगल सर्च या ऐप में एक अलग टैब के तौर पर इसे यूज़ किया जा सकेगा, साइन-अप की ज़रूरत नहीं होगी। भारत में यह कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
खास बातें:
- Deep Search: एक ही सवाल से जुड़ी कई क्वेरीज़ तैयार कर सारांश देता है।
- Live View: कैमरे से चीज़ें पहचानता है।
- Agentic Actions: टिकट बुकिंग, टेबल रिज़र्वेशन जैसे काम भी AI से हो जाएंगे।
- Auto Charts & Graphs: खेल और फाइनेंस जैसे टॉपिक पर डेटा के चार्ट्स खुद बनाएगा।
इसके अलावा, यूज़र्स अब गूगल सर्च को अपने Gmail जैसे ऐप्स से जोड़ सकेंगे और पर्सनल नतीजे पा सकेंगे। आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए गूगल पूरी सावधानी बरतेगा।