New Chief Justice of India: जस्टिस सूर्यकांत ने संभाली कमान, बने देश के 53वें CJI

Updated on 2025-11-24T12:19:21+05:30

New Chief Justice of India: जस्टिस सूर्यकांत ने संभाली कमान, बने देश के 53वें CJI

New Chief Justice of India: जस्टिस सूर्यकांत ने संभाली कमान, बने देश के 53वें CJI

जस्टिस सूर्यकांत अब भारत के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। सोमवार (24 नवंबर 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद थे।

23 नवंबर को जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का कार्यकाल खत्म हुआ। वह करीब साढ़े छह महीने तक CJI रहे। अब जस्टिस सूर्यकांत लगभग डेढ़ साल तक इस पद पर रहेंगे और 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। फिलहाल उनकी उम्र 63 साल है।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में एक साधारण परिवार में हुआ। पूर्व CJI गवई ने अपने फेयरवेल में बताया था कि दोनों साधारण परिवारों से आते हैं।

सूर्यकांत हिसार के सरकारी स्कूल में पढ़े। 1981 में सरकारी पीजी कॉलेज हिसार से ग्रेजुएशन किया और 1984 में एमडीयू, रोहतक से LLB पूरा किया। इसके बाद उन्होंने हिसार में प्रैक्टिस शुरू की और फिर 1985 से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करने लगे।

साल 2000 में वह हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने। 2011 में उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LLM किया और फर्स्ट क्लास फर्स्ट रहे। 2018 में वह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए।