दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नए नाम, रेखा सरकार का ऐलान

Updated on 2025-11-18T12:46:31+05:30

दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नए नाम, रेखा सरकार का ऐलान

दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नए नाम, रेखा सरकार का ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान को मजबूत करने के लिए पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे.

कौन-कौन से नाम बदल रहे हैं?

उत्तरी पीतमपुरा (QU ब्लॉक) अब उत्तरी पीतमपुराप्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन कहलाएगा।

पीतमपुरा नॉर्थ का नाम अब हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन होगा।

वर्तमान पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन को मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन नाम दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, नए नाम यात्रियों को अपना गंतव्य समझने में मदद करेंगे और इलाके की स्थानीय पहचान भी साफ दिखेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में परिवहन सुधार से जुड़े अन्य कामजैसे मैक्स हॉस्पिटल रोड का चौड़ीकरण और अंडरपास का निर्माणतेजी से चल रहे हैं। इन परियोजनाओं से पीतमपुरा और आसपास के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा।

यह फैसला दिल्ली सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके तहत स्थानीय संस्कृति को सम्मान देते हुए शहर की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण में आंख जलन-पानी रोकें अपनाएं ये आसान नुस्खे