दिल्ली में नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके तहत कुछ गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा।
Updated on 2025-04-14T15:45:26+05:30
दिल्ली में नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके तहत कुछ गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा।
Delhi Government New Rule:
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार प्रदूषण कम करने के लिए एक नया कदम उठाने जा रही है। अब फ्यूल पंप पर हर वाहन की जांच के बाद ही उसमें पेट्रोल या डीजल भरा जाएगा।
किसे नहीं मिलेगा फ्यूल?
दिल्ली सरकार का नया नियम कहता है कि:
- 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और
- 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों में
पेट्रोल-डीजल नहीं डाला जाएगा, क्योंकि ये पर्यावरण के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं।
कैसे होगी जांच?
पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं जो वाहन की उम्र स्कैन करेंगे। अब तक 477 फ्यूल स्टेशनों में से 454 पर कैमरे लग चुके हैं।
कब से लागू होगा नियम?
यह नियम अप्रैल 2025 के अंत तक लागू किया जा सकता है। सीएम रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा खुद इस प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं