'हैंडशेक विवाद' में नया मोड़, पाकिस्तान की शिकायत पर BCCI का बड़ा खुलासा

14 सितंबर को एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिला पाए। खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना की शिकायत एशियाई क्रिकेट काउंसिल से की है। लेकिन टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BCCI को ऐसी कोई शिकायत मिली ही नहीं।
पहले पीटीआई ने बताया था कि पाकिस्तान ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन BCCI के सूत्र ने कहा कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने उन्हें किसी नोटिस से अवगत नहीं कराया। न हैंडशेक विवाद पर और न ही दरवाजा बंद करने को लेकर कोई शिकायत आई है।
दरअसल, विवाद मैच से पहले ही शुरू हो गया था। टॉस के समय दोनों कप्तान आमतौर पर हाथ मिलाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने हाथ नहीं मिलाया और एक-दूसरे की तरफ तक नहीं देखा। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम चले गए और टीम ने दरवाजा भी बंद कर दिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि वे सिर्फ मैच खेलने आए थे और उन्होंने सही प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को समर्पित किया।'हैंडशेक विवाद' में नया मोड़, पाकिस्तान की शिकायत पर BCCI का बड़ा खुलासा
India vs Pakistan No Hanshake Controversy: एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। अब इस विवाद पर नया अपडेट सामने आया है।
14 सितंबर को एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिला पाए। खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना की शिकायत एशियाई क्रिकेट काउंसिल से की है। लेकिन टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BCCI को ऐसी कोई शिकायत मिली ही नहीं।
पहले पीटीआई ने बताया था कि पाकिस्तान ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन BCCI के सूत्र ने कहा कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने उन्हें किसी नोटिस से अवगत नहीं कराया। न हैंडशेक विवाद पर और न ही दरवाजा बंद करने को लेकर कोई शिकायत आई है।
दरअसल, विवाद मैच से पहले ही शुरू हो गया था। टॉस के समय दोनों कप्तान आमतौर पर हाथ मिलाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने हाथ नहीं मिलाया और एक-दूसरे की तरफ तक नहीं देखा। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम चले गए और टीम ने दरवाजा भी बंद कर दिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि वे सिर्फ मैच खेलने आए थे और उन्होंने सही प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को समर्पित किया।