पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने में रेडिएशन की खबर, जांच को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

Updated on 2025-05-15T13:05:39+05:30

पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने में रेडिएशन की खबर, जांच को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने में रेडिएशन की खबर, जांच को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

Operation Sindoor: अमेरिका ने पहली बार उन खबरों पर बयान दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स में मौजूद न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला किया, जिससे रेडियोएक्टिव रिसाव शुरू हो गया और जांच के लिए अमेरिकी विमान वहां गया। हालांकि भारतीय सेना पहले ही इन दावों को गलत बता चुकी है।

सोशल मीडिया पर कुछ एक्सपर्ट्स का दावा है कि भारत की एयरस्ट्राइक में किराना हिल्स को निशाना बनाया गया था, जिससे रेडिएशन लीक हुआ। इसी वजह से अमेरिका की टीम वहां जांच के लिए पहुंची। इस पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता थॉमस पिगॉट ने कहा कि उनके पास ऐसी खबरों की पुष्टि के लिए फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

ये खबरें तब फैलीं जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस जैसे सरगोधा और नूरखान पर हवाई हमले किए। ये एयरबेस पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों के बहुत करीब हैं, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं।

सीजफायर पर पिगॉट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति की कोशिशों के लिए भारत के पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ की तारीफ की है। अमेरिका चाहता है कि दोनों देश बातचीत से मसले सुलझाएं और शांति बनाए रखें।