नीतीश कुमार के बेटे निशांत चुनावी तैयारी में, सीट चर्चित
नीतीश कुमार के बेटे निशांत चुनावी तैयारी में, सीट चर्चित
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जेडीयू पूरी तरह जुट गई है। गुरुवार, 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। इस बीच खबर है कि उनके बेटे निशांत कुमार भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यह मांग नीतीश के समर्थकों ने पार्टी के सामने रखी है।
समर्थकों का कहना है कि निशांत को नालंदा की हरनौत सीट से चुनाव लड़ाना चाहिए। इस बारे में नालंदा के बड़े नेताओं ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की है। नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है और वे पहले हरनौत सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
जेडीयू की अहम बैठक गुरुवार सुबह 10 बजे CM आवास पर होगी। इसमें उम्मीदवारों के अंतिम नाम तय होंगे और निशांत कुमार को चुनाव लड़ाने पर भी विचार किया जाएगा। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं:
नालंदा से श्रवण कुमार
राजगीर (नालंदा) से कौशल किशोर
सुपौल से ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव
पिपरा (सुपौल) से रामविलास कामत
निर्मली (सुपौल) से अनिरुद्ध प्रसाद यादव