Nobel Prize 2025: नोबेल न मिलने पर ट्रंप बोले, मैं असली हकदार
Nobel Prize 2025: नोबेल न मिलने पर ट्रंप बोले, मैं असली हकदार
वेनेजुएला की नेता मारिया कोरीना मचाडो को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला. जबकि दुनिया भर में माना जा रहा था कि ये सम्मान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा. पुरस्कार न मिलने पर ट्रंप ने निराशा जताई.
ट्रंप ने कहा कि मचाडो ने फोन कर बताया, “मैं यह सम्मान आपके लिए स्वीकार कर रही हूं, क्योंकि असली हकदार आप हैं.” हालांकि ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैंने उनसे यह नहीं कहा कि मुझे दे दो.”
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक 8 शांति समझौते करवाए हैं — जिनमें 31, 36 और 10 साल पुराने विवाद भी शामिल थे. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने उस स्थिति को भी संभाला था, जब सात विमान गिराए गए थे.
व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप थोड़े उदास दिखे. उन्होंने फिर से अपने शांति प्रयासों की लंबी लिस्ट गिनाई. वहीं व्हाइट हाउस ने नोबेल कमेटी के फैसले को राजनीतिक बताते हुए कहा कि ट्रंप असली ‘पीसमेकर’ हैं और आगे भी युद्ध खत्म कर लोगों की जान बचाते रहेंगे.
ये भी पढ़ें:
1 लाख से 1.14 करोड़: 9 महीने में चमत्कारिक रिटर्न