दिल्ली से अब चीन के लिए सीधी उड़ान….चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने फिर शुरू की सर्विस

Updated on 2025-11-10T15:15:08+05:30

दिल्ली से अब चीन के लिए सीधी उड़ान….चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने फिर शुरू की सर्विस

दिल्ली से अब चीन के लिए सीधी उड़ान….चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने फिर शुरू की सर्विस

भारत और चीन के बीच लंबे समय से रुकी उड़ानों की शुरुआत फिर से हो गई है। कोलकाता के बाद अब दिल्ली से भी चीन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने बीजिंग और शंघाई के लिए अपनी नियमित उड़ान सेवा दोबारा शुरू की है, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क एक बार फिर सामान्य होने लगा है।

जानकारी के अनुसार, यह कदम 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद बंद पड़ी हवाई सेवाओं के बहाल होने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच सीमित हवाई संपर्क ही चालू था। अब दिल्ली से बीजिंग की फ्लाइट हफ्ते में दो बार चलेगी, जबकि शंघाई के लिए भी इसी तरह की आवृत्ति रखी गई है।

इस फैसले से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खासतौर पर छात्र वर्ग, जो चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ी सुविधा साबित होगी।

हालांकि, रणनीतिक और राजनीतिक दृष्टि से यह कदम कई सवाल भी खड़े करता है। एलएसी पर जारी तनाव और सीमाई गतिरोध के बीच उड़ानों की बहाली को कूटनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत और चीन के बीच संचार और संपर्क बढ़ाने का प्रयास है, हालांकि सीमा विवाद अभी भी दोनों देशों के रिश्तों पर साया बनाए हुए है।