'अब हमारी बारी है...' पुतिन का भारत दौरा तय, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार आएंगे

Updated on 2025-03-27T15:25:03+05:30

'अब हमारी बारी है...' पुतिन का भारत दौरा तय, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार आएंगे

'अब हमारी बारी है...' पुतिन का भारत दौरा तय, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार आएंगे

रूस ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत आएंगे। पिछले साल पीएम मोदी ने अपने रूस दौरे के दौरान उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा होगा।  

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि यात्रा की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कोई तय तारीख नहीं दी। उन्होंने कहा, "पुतिन ने भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"  

लावरोव ने यह भी कहा, "पीएम मोदी ने तीसरी बार चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए रूस को चुना था, अब हमारी बारी है।"