अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के, लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट – जानिए पूरा प्लान

Updated on 2025-06-17T15:07:55+05:30

अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के, लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट – जानिए पूरा प्लान

अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के, लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट – जानिए पूरा प्लान

 

ICC Ready for 4 Day Test: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4 दिन के टेस्ट मैच को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद छोटे देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट को आसान और ज्यादा व्यावहारिक बनाना है। ICC चेयरमैन जय शाह ने भी इसका समर्थन किया है, हालांकि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को 5 दिन के टेस्ट खेलने की छूट मिलेगी।

 

WTC 2025-27 के चक्र में 9 देशों के बीच कुल 27 टेस्ट सीरीज होंगी। इनमें से 17 सीरीज सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की होंगी, और 6 सीरीज में 3-3 टेस्ट खेले जाएंगे। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आपस में 5-5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

 

चार दिन के टेस्ट में हर दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे, जो अभी 90 ओवर होते हैं। इससे सीरीज कम समय में खत्म हो सकेगी और छोटे देशों के लिए मेजबानी आसान होगी।

 

हालांकि, फिलहाल WTC 2025-27 में सभी टेस्ट मैच 5 दिन के ही रहेंगे। भारत की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी।