बांग्लादेश में प्याज़ संकट पर काबू: भारत से आयात की मिली अनुमति

Updated on 2025-08-19T16:24:25+05:30

बांग्लादेश में प्याज़ संकट पर काबू: भारत से आयात की मिली अनुमति

बांग्लादेश में प्याज़ संकट पर काबू: भारत से आयात की मिली अनुमति

बांग्लादेश में लगातार बढ़ती प्याज़ की कीमतों पर रोक लगाने के लिए अंतरिम सरकार ने भारत से प्याज़ आयात की अनुमति दे दी है। करीब साढ़े पांच महीने बाद बांग्लादेशी आयातकों को फिर से भारत के ज़मीनी बॉर्डर से प्याज़ लाने की इजाज़त मिली है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, भारत से प्याज़ की पहली खेप शनिवार दोपहर दिनाजपुर के हिली लैंड पोर्ट के ज़रिए बांग्लादेश पहुंची। इस खेप में 150 टन प्याज़ शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि लगातार आयात से बाज़ार में प्याज़ की कीमतों को स्थिर किया जा सकेगा।

बांग्लादेश में प्याज़ रोज़मर्रा की रसोई का अहम हिस्सा है, और पिछले कुछ महीनों से इसकी कीमतें आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थीं। भारत से आयात शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।