Operation Sindoor:पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार का फैसला, 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक फ्लाइट बंद.

Updated on 2025-05-10T10:56:47+05:30

Operation Sindoor:पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार का फैसला, 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक फ्लाइट बंद.

Operation Sindoor:पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार का फैसला, 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक फ्लाइट बंद.

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारत सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 एयरपोर्ट्स को 9 से 15 मई 2025 तक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के नोटिस के तहत उठाया गया है।

इन एयरपोर्ट्स से सभी नागरिक उड़ानें 9 मई से 14 मई 2025 तक बंद रहेंगी। इस दौरान कोई भी सिविल विमान नहीं उड़ सकेगा। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है, खासकर ड्रोन से होने वाली संभावित हमलों को ध्यान में रखते हुए।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पाकिस्तान से लगती सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्रोन गतिविधियों का खतरा है, जिनमें कुछ में आयुध होने की आशंका है। इन ड्रोन का उद्देश्य भारत के सैन्य ठिकानों या महत्वपूर्ण नागरिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना हो सकता है।

प्रभावित एयरपोर्ट्स में शामिल हैं: अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, हिंडन, अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, भुज, बीकानेर, लेह, शिमला, कुल्लू और अन्य। इन एयरपोर्ट्स को इसलिए चुना गया है क्योंकि ये सीमावर्ती या रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित हैं। साथ ही, दिल्ली और मुंबई के आसपास के प्रमुख एयर ट्रैफिक रूट्स भी बंद कर दिए गए हैं।

यह बंदी अस्थायी है और सुरक्षा स्थिति के आधार पर इसे बढ़ाया या खत्म किया जा सकता है। एयरलाइंस और चार्टर ऑपरेटर्स को वैकल्पिक रूट्स के जरिए उड़ानें संचालित करने को कहा गया है।

हाल ही में जम्मू, श्रीनगर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं, जिससे सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। इस कदम से हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन यह निर्णय राष्ट्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़े :  भारत-पाक तनाव से शेयर बाजार हिला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट