OTT Releases This Week: ओटीटी पर धमाल! इस हफ्ते आएंगी ज़बरदस्त सीरीज-फिल्में

Updated on 2025-09-15T10:58:34+05:30

OTT Releases This Week: ओटीटी पर धमाल! इस हफ्ते आएंगी ज़बरदस्त सीरीज-फिल्में

OTT Releases This Week: ओटीटी पर धमाल! इस हफ्ते आएंगी ज़बरदस्त सीरीज-फिल्में

इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार एंटरटेनमेंट आने वाला है. 15 से 30 सितंबर के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी जिन्हें आप घर बैठे देख पाएंगे. आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म और शो कब और कहां रिलीज होंगे।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी. इसमें बॉबी देओल, राघव जुयाल और सहारा बंबा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

द ट्रायल- सीजन 2

काजोल की कोर्टरूम-ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

ब्लैक रैबिट

क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘ब्लैक रैबिट’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें जूड लॉ और जेसन बेटमैन लीड रोल में हैं.

द ट्रेजर हंटर्स

15 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर गेम रिएलिटी शो ‘द ट्रेजर हंटर्स’ स्ट्रीम होगा.

शी सेड मे बी

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

जनरेशन V सीजन 2

17 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3

25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.