ओवैसी ने ट्रंप के नोबेल पर उठाए सवाल, नेतन्याहू और मुनीर को बताया भगौड़ा
ओवैसी ने ट्रंप के नोबेल पर उठाए सवाल, नेतन्याहू और मुनीर को बताया भगौड़ा
Asaduddin Owaisi AIMIM: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है. उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी. इससे पहले पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी ट्रंप को नोबेल देने की वकालत कर चुके हैं.
अब इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए नेतन्याहू और मुनीर पर निशाना साधा. ओवैसी ने लिखा कि पाकिस्तान आर्मी चीफ मुनीर और इजरायली पीएम नेतन्याहू दोनों ट्रंप को नोबेल देने के पक्ष में हैं. मुनीर भारत में आतंकवाद फैलाता है और नेतन्याहू अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से भागा हुआ है, जिसने फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया है. दोनों को अमेरिका का समर्थन हासिल है.
नोबेल नॉमिनेशन पर ट्रंप का क्या था रिएक्शन?
नेतन्याहू ने जब नोबेल नॉमिनेशन की बात की तो ट्रंप चौंक गए. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "मुझे तो पता ही नहीं था."
पहले भी ट्रंप ने नोबेल की मांग की थी
ट्रंप पहले भी दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने कई युद्ध रोके हैं, इसलिए उन्हें नोबेल मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिलेगा.