पाकिस्तान का फिर झूठ पकड़ा गया, अपना एयरबेस टूटा और इल्जाम भारत पर लगाया.

Updated on 2025-05-12T15:30:29+05:30

पाकिस्तान का फिर झूठ पकड़ा गया, अपना एयरबेस टूटा और इल्जाम भारत पर लगाया.

पाकिस्तान का फिर झूठ पकड़ा गया, अपना एयरबेस टूटा और इल्जाम भारत पर लगाया.

Operation Sindoor: भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के एक एयरबेस को तबाह कर दिया, लेकिन ये दावा झूठा निकला।

पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता (DG ISPR) ने एक भारतीय न्यूज चैनल के वीडियो का छोटा और एडिट किया हुआ हिस्सा दिखाकर कहा कि भारतीय एयरबेस को नुकसान हुआ है। लेकिन PIB फैक्ट चेक ने पूरा असली वीडियो जारी किया और बताया कि वो वीडियो असल में पाकिस्तान के ही एक एयरबेस के नष्ट होने का था, भारत का नहीं।

PIB ने कहा कि पाकिस्तान अपने लोगों को धोखा देने के लिए झूठा वीडियो दिखा रहा है। DG ISPR ने सिर्फ 5 सेकंड का हिस्सा दिखाया, जबकि असली वीडियो 41 सेकंड का था जिसमें सच सामने आता है।

इससे पहले भी पाकिस्तान ने बठिंडा एयरफील्ड को लेकर फर्जी दावे किए थे, लेकिन PIB ने साफ किया कि बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह सुरक्षित और काम कर रहा है।