UNSC मीटिंग से पहले डरा पाकिस्तान, भारत के एक्शन से घबराकर मांगी बंद चर्चा।
UNSC मीटिंग से पहले डरा पाकिस्तान, भारत के एक्शन से घबराकर मांगी बंद चर्चा।
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान डर गया है। इसी डर की वजह से उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से अपील की थी कि भारत-पाक तनाव पर बैठक बुलाई जाए। इसके बाद आज 5 मई को UNSC की मीटिंग हो रही है। अब पाकिस्तान चाहता है कि ये चर्चा बंद कमरे में हो, ताकि मामला सार्वजनिक न हो।
भारत-पाक में बढ़ा तनाव, UNSC में बंद चर्चा होगी
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। पाकिस्तान की अपील पर UNSC अब दोनों देशों के हालात पर चर्चा करेगा, लेकिन ये बातचीत बंद दरवाजों के पीछे होगी और इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पाकिस्तान फिलहाल UNSC का अस्थायी सदस्य है और जुलाई में वह इस संस्था की अध्यक्षता भी करेगा।
भारत के जवाबी कदमों से पाकिस्तान घबराया
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के बाद जो स्थिति बनी है, वो अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा है। इसलिए UNSC की बैठक की जरूरत है।
एक तरफ धमकियां, दूसरी तरफ जांच की बातें
भारत के कड़े फैसलों के बाद पाकिस्तान के कई बड़े नेता – रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, बिलावल भुट्टो समेत – भारत को मिसाइल और परमाणु हमलों की धमकी देने लगे। वहीं, पीएम शहबाज शरीफ बार-बार हमले की जांच की मांग कर रहे हैं।
भारत ने पाकिस्तान पर लिए कड़े फैसले
पहलगाम हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए:
- सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया गया
- पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए गए
- पाकिस्तान स्थित हाई कमीशन से रक्षा सलाहकारों को वापस बुला लिया
- भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के व्यापारिक संबंध तोड़ दिए
यह भी पढ़े : अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले– पाकिस्तान जिम्मेदार, पहलगाम हमले के दोषियों को पकड़ना जरूरी है।