महल से जंगल सफारी तक... मैसूर में मिलेगा शाही अंदाज और रोमांचक अनुभव

Updated on 2025-08-28T15:13:50+05:30

महल से जंगल सफारी तक... मैसूर में मिलेगा शाही अंदाज और रोमांचक अनुभव

महल से जंगल सफारी तक... मैसूर में मिलेगा शाही अंदाज और रोमांचक अनुभव

कर्नाटक का मैसूर अपने शाही इतिहास और अनोखी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां का भव्य मैसूर पैलेस हर साल लाखों सैलानियों को आकर्षित करता है। रोशनी से जगमगाता यह महल अपनी अनोखी वास्तुकला और समृद्ध विरासत की झलक दिखाता है।

लेकिन मैसूर सिर्फ महल और इतिहास तक सीमित नहीं है। यहां से नजदीक ही स्थित बांदीपुर और नागरहोल नेशनल पार्क में जंगल सफारी का रोमांच भी मिलता है। हाथियों, बाघों और हिरणों को नजदीक से देखने का अनुभव सैलानियों के सफर को यादगार बना देता है।

इतिहास और प्रकृति का यह संगम मैसूर को एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाता है। यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ शाही अंदाज का मजा लेते हैं बल्कि जंगल की रहस्यमयी दुनिया को भी करीब से महसूस करते हैं।