Palash Muchhal Engagement: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल सगाई, अनाउंसमेंट हुई मुन्नाभाई स्टाइल में

Updated on 2025-11-21T11:42:29+05:30

Palash Muchhal Engagement: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल सगाई, अनाउंसमेंट हुई मुन्नाभाई स्टाइल में

Palash Muchhal Engagement: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल सगाई, अनाउंसमेंट हुई मुन्नाभाई स्टाइल में

बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर पलाश मुच्छल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना से शादी करने वाले हैं। हाल ही में स्मृति ने बेहद यूनिक अंदाज़ में अपनी सगाई का ऐलान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को जेमिमा रोड्रिग्स ने एक मज़ेदार रील शेयर की, जिसमें स्मृति ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अपनी सगाई कन्फर्म करती दिखीं। वीडियो में टीम इंडिया की बाकी खिलाड़ी भी जश्न मनाते नजर आए। स्मृति कैजुअल लुक में थीं और डांस करते हुए अपनी सगाई की रिंग भी दिखा रही थीं। फैंस इस वीडियो पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

शादी की संभावित तारीख

 खबरों के मुताबिक, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करेंगे। शादी के बाद गांव में ही एक पार्टी होगी, और फिर मुंबई में भी रिसेप्शन रखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

कुछ समय पहले इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पलाश ने इशारा भी किया था कि स्मृति जल्द ही “इंदौर की बहू” बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ें -   

वो शाहरुख खान जिसे आने वाले वक्त में कोई याद न रखे ये किसका ख्याल है