यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने टिकट नियम बदले, तुरंत करें जरूरी अपडेट

Updated on 2025-09-16T13:06:00+05:30

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने टिकट नियम बदले, तुरंत करें जरूरी अपडेट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने टिकट नियम बदले, तुरंत करें जरूरी अपडेट

रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 1 अक्टूबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने के लिए आधार लिंक होना जरूरी होगा।

15 मिनट का फायदा

जनरल (सामान्य) रिजर्वेशन खुलने पर पहले 15 मिनट सिर्फ आधार से जुड़े यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। इसमें स्लीपर और एसी दोनों क्लास के टिकट शामिल हैं। पहले यह नियम सिर्फ तत्काल टिकट पर लागू था।

तत्काल टिकट में पहले हुए बदलाव

1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बुकिंग के दौरान मोबाइल पर आए OTP को डालना जरूरी है। एजेंटों को शुरुआती 30 मिनट तक थोक बुकिंग की अनुमति नहीं है।

कैसे होगी बुकिंग

उदाहरण: किसी यात्री को 2 दिसंबर के लिए नई दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन बुक करनी है। बुकिंग विंडो 2 अक्टूबर रात 12:20 बजे खुलेगी। 12:20 से 12:35 बजे तक सिर्फ आधार लिंक्ड यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। बिना आधार वेरिफिकेशन के बुकिंग नहीं होगी।

यात्रियों को फायदा

त्योहारों और शादियों के मौसम में टिकट की मांग बहुत ज्यादा होती है। अब केवल आधार लिंक्ड अकाउंट वाले यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी। इससे बुकिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी और धोखाधड़ी कम होगी।

अन्य यात्रियों के लिए विकल्प

जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे विंडो खुलने के 15 मिनट बाद ही टिकट बुक कर सकते हैं।

काउंटर टिकट में बदलाव नहीं

पीआरएस काउंटर से टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं है।

एजेंट पाबंदी जारी

आरंभिक 10 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आईआरसीटीसी और रेलवे सूचना प्रणाली में तकनीकी बदलाव किए जाएंगे।