Pati Patni Aur Panga Winner Name: पति पत्नी और पंगा विनर घोषित यह जोड़ी जीत गई

Updated on 2025-11-17T12:33:54+05:30

Pati Patni Aur Panga Winner Name: पति पत्नी और पंगा विनर घोषित यह जोड़ी जीत गई

Pati Patni Aur Panga Winner Name: पति पत्नी और पंगा विनर घोषित यह जोड़ी जीत गई

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ का ग्रैंड फिनाले 16 नवंबर को हुआ. इस शो का विनर बना सेलिब्रिटी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला. दोनों को सर्वगुण सम्पन्न जोड़ी का टाइटल और लड्डुओं की डिजाइन वाली ट्रॉफी मिली. रुबीना और अभिनव इस जीत से बहुत खुश और एक्साइटेड दिखे.

पूरे शो में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आई. उन्होंने हर टास्क मजेदार तरीके से साथ में किया. शो में काफी मस्ती और फनी मोमेंट्स देखने को मिले. सभी कपल ने बढ़िया परफॉर्म किया, लेकिन रुबीनाअभिनव की जोड़ी सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आई.

जीत के बाद दोनों ने कहा:

यह शो पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देता है. हम परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन अपनी कमियों को समझते हैं. यह ट्रॉफी हमारे दर्शकों के प्यार का नतीजा है. हम शो के मेकर्स, सोनाली मैम और मुनव्वर के लिए आभारी हैं और दर्शकों को थैंक्यू कहना चाहते हैं, जिन्होंने हमें परिवार की तरह अपनाया.

शो में ये कपल भी नजर आए:

हिना खानरॉकी जयसवाल

सुदेश लहरीममता लहरी

स्वरा भास्करफहाद अहमद

देबिना बनर्जीगुरमीत चौधरी

अविका गौरमिलिंद चंदवानी

गीता फोगाटपवन कुमार

सबने मिलकर शो को मजेदार बनाया और खूब पंगे भी लिए.

रुबीना और अभिनव के बारे में:

दोनों ने 21 जून 2018 को शिमला में शादी की थी. आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और दो जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स हैं.