Patna News: पटना गांधी मैदान में 14 अगस्त तक सुबह-शाम की सैर पर रोक, प्रशासन ने आदेश जारी

Updated on 2025-08-01T11:00:41+05:30

Patna News: पटना गांधी मैदान में 14 अगस्त तक सुबह-शाम की सैर पर रोक, प्रशासन ने आदेश जारी

Patna News: पटना गांधी मैदान में 14 अगस्त तक सुबह-शाम की सैर पर रोक, प्रशासन ने आदेश जारी

पटना के गांधी मैदान में अब 14 अगस्त 2025 तक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर रोक लगा दी गई है। पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश 1 अगस्त से लागू कर दिया है। इस दौरान आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

क्यों लिया गया ये फैसला?

15 अगस्त को गांधी मैदान में सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होना है, जो बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इसी के चलते मैदान में परेड और सुरक्षा की तैयारियां चल रही हैं। 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास भी होगा।

केवल अधिकारी और कर्मचारी जा सकेंगे अंदर

इस दौरान सिर्फ उन अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति होगी, जो समारोह की तैयारियों में शामिल हैं।

15 अगस्त को जब स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम होगा, उस दिन आम दर्शकों को गांधी मैदान में आने की इजाज़त दी जाएगी।

हर साल होता है ऐसा आदेश

प्रशासन ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से ऐसा आदेश जारी किया जाता है। इस बार भी उसी प्रक्रिया के तहत आम लोगों की एंट्री 14 अगस्त तक रोकी गई है।

लोग अब दूसरे पार्कों में जा सकेंगे वॉक के लिए

इस फैसले के चलते पटना के लोग अब 15 दिनों तक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए नजदीकी दूसरे पार्कों में जाना होगा।