Paytm का नया फीचर: अब छुपा सकते हैं अपनी कुछ पेमेंट डिटेल्स, जानिए कैसे

Updated on 2025-05-26T16:23:42+05:30

Paytm का नया फीचर: अब छुपा सकते हैं अपनी कुछ पेमेंट डिटेल्स, जानिए कैसे

Paytm का नया फीचर: अब छुपा सकते हैं अपनी कुछ पेमेंट डिटेल्स, जानिए कैसे

अगर आप Paytm इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि कुछ खास ट्रांजैक्शन जैसे गिफ्ट भेजना, दवाई खरीदना या पर्सनल खर्च कोई और न देख पाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Paytm ने नया ‘Hide Payment’ फीचर लाया है। इसके जरिए आप अपने कुछ पेमेंट्स को हिस्ट्री से छुपा सकते हैं, ताकि ये ट्रांजैक्शन दूसरों की नजर से बच जाएं।

‘Hide Payment’ फीचर क्या है?

यह फीचर आपको अपनी पेमेंट हिस्ट्री पर ज्यादा कंट्रोल देता है। आप वो ट्रांजैक्शन छुपा सकते हैं जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं। खासकर जब आप किसी को सरप्राइज गिफ्ट भेज रहे हों या पर्सनल खरीदारी कर रहे हों, तब ये फीचर काम आता है।

ट्रांजैक्शन कैसे छुपाएं?

  • Paytm ऐप खोलें।
  • ‘Balance & History’ सेक्शन में जाएं।
  • जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना हो, उसे बाएं स्वाइप करें।
  • ‘Hide’ ऑप्शन पर टैप करें।
  • कन्फर्मेशन में ‘Yes’ दबाएं।
  • अब वो ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में नहीं दिखेगा।

छुपाए गए ट्रांजैक्शन कैसे वापस देखें?

  • ‘Balance & History’ में जाएं।
  • ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।
  • ‘View Hidden Payments’ चुनें।
  • PIN या फिंगरप्रिंट से वेरिफाई करें।
  • यहां आपके छुपाए गए सारे ट्रांजैक्शन दिखेंगे।
  • जिस ट्रांजैक्शन को वापस लाना हो, उसे बाएं स्वाइप कर ‘Unhide’ करें।

Paytm में और क्या नया है?

  • अब QR Widget से जल्दी पेमेंट कर सकते हैं।
  • सीधे ऐप से अपने UPI अकाउंट का बैलेंस देख सकते हैं।
  • UPI ट्रांजैक्शन की स्टेटमेंट PDF या Excel में डाउनलोड कर सकते हैं।

यह नया फीचर उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जो अपनी पेमेंट डिटेल्स को प्राइवेट रखना चाहते हैं। अब आप तय कर सकते हैं कि कौन सा ट्रांजैक्शन दिखे और कौन सा नहीं। Paytm यूजर्स की सुविधा और प्राइवेसी बेहतर बनाने की दिशा में ये एक अच्छा कदम है।