PBKS vs GT आज मुकाबला, किस टीम का पलड़ा भारी? जीत कौन ले जाएगा

Updated on 2026-03-31T16:51:11+05:30

PBKS vs GT आज मुकाबला, किस टीम का पलड़ा भारी? जीत कौन ले जाएगा

PBKS vs GT आज मुकाबला, किस टीम का पलड़ा भारी? जीत कौन ले जाएगा

IPL 2026 Punjab Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज 31 मार्च, मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों का यह इस सीजन का पहला मुकाबला है और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

पंजाब किंग्स पिछले सीजन की रनरअप टीम रही है. 2025 में टीम ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस सीजन भी पंजाब से बेहतर खेल की उम्मीद की जा रही है और टीम का मनोबल मजबूत नजर आ रहा है.

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा है. अब तक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. इससे साफ है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

हालांकि, पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब का पलड़ा भारी रहा था. 2025 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराया था. इसी आधार पर इस मैच में भी पंजाब की टीम थोड़ी मजबूत दिखाई दे रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम में शुबमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं पंजाब किंग्स के पास श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं.

दोनों टीमों के पास संतुलित स्क्वॉड है और मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि हालिया प्रदर्शन और पिछले सीजन के नतीजों को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन करती है और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करती है.

यह भी पढ़े 

गुवाहाटी में RR vs CSK मैच से 3 खिलाड़ी बाहर, पहली बार ऐसा हुआ बड़ा झटका