PCB Loss in Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में हार के साथ पाकिस्तान को 800 करोड़ का भारी नुकसान!

Updated on 2025-03-17T15:05:48+05:30

PCB Loss in Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में हार के साथ पाकिस्तान को 800 करोड़ का भारी नुकसान!

PCB Loss in Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में हार के साथ पाकिस्तान को 800 करोड़ का भारी नुकसान!

PCB Loss in Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की, लेकिन यह उसके लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। पहले से आर्थिक संकट झेल रहे PCB को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी से करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

भारत ने जीता खिताब, पाकिस्तान को भारी नुकसान
टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को हुआ, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। पाकिस्तान ने उम्मीद की थी कि उसे इस आयोजन से बड़ा मुनाफा होगा, लेकिन हुआ उल्टा। स्टेडियम सुधारने और टूर्नामेंट की तैयारियों में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद PCB को 85% का नुकसान उठाना पड़ा।

PCB को 799 करोड़ का घाटा
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने 851 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उसे सिर्फ 52 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस भारी नुकसान की वजह से PCB ने घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती कर दी है।

तीन शहरों में हुए मैच, भारत ने अपने मुकाबले दुबई में खेले
चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में हुए, लेकिन भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले, और फाइनल भी वहीं हुआ। PCB ने स्टेडियम सुधारने में 504 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन फायदा नहीं हुआ।

5 दिन में बाहर हुई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान टीम ने अपने ही घर में शर्मनाक प्रदर्शन किया। एक भी मैच जीते बिना सिर्फ 5 दिन में टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसे न्यूजीलैंड और भारत ने हराया, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।