पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

Updated on 2025-11-24T11:47:06+05:30

पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह अर्धसैनिक बल (FC) मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया. रॉयटर्स के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने FC मुख्यालय की तरफ से तेज धमाके की आवाज सुनी.

 जियो टीवी के अनुसार, हमला सुबह 8:10 बजे हुआ. इसके बाद सुनहरी मस्जिद रोड बंद कर दी गई और पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा लगा दी गई. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दो धमाके हुए और हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं.

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुख्य गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया और इसके बाद लगातार फायरिंग होती रही.

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनने का दावा किया है. वायरल वीडियो में लगातार फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं.

 यह भी पढ़ें:

यूनिवर्सिटी में क्या बड़ी गड़बड़ी NAAC का शो कॉज नोटिस और बढ़ी छात्रों के घरों की चिंता