फार्मा कंपनी के IPO को जोरदार रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट में प्रीमियम बढ़ा
फार्मा कंपनी के IPO को जोरदार रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट में प्रीमियम बढ़ा
Sudeep Pharma IPO: भारतीय शेयर बाजार में वडोदरा की सुदीप फार्मा कंपनी के आईपीओ को खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आईपीओ खुले ही पहले दिन पूरा भर गया. निवेशकों ने पहले दिन ही इसे 1.43 गुना सब्सक्राइब किया।
आईपीओ 21 नवंबर से खुला है और 25 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है. ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की अच्छी डिमांड है और ये 115 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं. कंपनी इस आईपीओ से कुल 895 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें 95 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 800 करोड़ का OFS शामिल है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)
कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 563–593 रुपये रखा है. ग्रे मार्केट में 115 रुपये प्रीमियम को देखते हुए शेयर लगभग 700 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेयर 28 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. आईपीओ का एक लॉट 25 शेयरों का है और न्यूनतम निवेश लगभग 14,825 रुपये होगा।
पहले दिन की शानदार सब्सक्रिप्शन
निवेशकों ने पहले दिन ही जोरदार दांव लगाए.
- रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी 1.53 गुना भरी
- नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स 3.01 गुना सब्सक्राइब
- QIB कैटेगरी 0.09 गुना भरी
यह भी पढ़ें: