IPL 2025:धोनी को फिर से CSK की कप्तानी मिलने पर सौरव गांगुली ने कहा,
IPL 2025:धोनी को फिर से CSK की कप्तानी मिलने पर सौरव गांगुली ने कहा,
Sourav Ganguly on Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अगर आईपीएल में खेलना है, तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब धोनी कप्तानी करते हैं, तो उनका खेल और आत्मविश्वास अलग ही नजर आता है।
सीएसके ने आज ही ऐलान किया कि आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिए धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया है, क्योंकि नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
धोनी की हो रही है आलोचना:
इस सीजन में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर आलोचना हो रही है, क्योंकि वह निचले क्रम में खेलने आ रहे हैं और घुटनों की परेशानी के कारण फॉर्म भी खराब रही है। इसके बावजूद गांगुली ने कहा, "अगर धोनी को सीएसके के लिए खेलना है, तो वो कप्तान ही रहें। कप्तान बनने पर वो अलग ही जोश में नजर आते हैं।"
गांगुली ने आगे कहा, "धोनी अब 43 साल के हो गए हैं, वो अब वैसे नहीं खेल सकते जैसे 2005 में खेलते थे, ये तो सामान्य बात है। लेकिन उनके अंदर अभी भी छक्के मारने की ताकत है, जैसा हमने पिछले मैच में देखा।"
उन्होंने यह भी जोड़ा, "धोनी के पास अनुभव और खेल की गहरी समझ है, और वो वही करेंगे जो टीम के लिए सबसे अच्छा होगा।"