अहमदाबाद में प्लेन हादसा, यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुआं

Updated on 2025-06-12T14:48:33+05:30

अहमदाबाद में प्लेन हादसा, यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुआं

अहमदाबाद में प्लेन हादसा, यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुआं

Gujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) दोपहर एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया। मेघानीनगर इलाके में जोरदार धमाके के बाद आग की भयंकर लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ है, लेकिन यह साफ नहीं है कि प्लेन लैंड कर रहा था या उड़ान भर रहा था।

माना जा रहा है कि यह एक यात्री विमान था और उसमें कई लोग सवार हो सकते हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए दिख रहे हैं और एक विंग टूटकर गिरा हुआ है।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग कुछ हद तक काबू में है और राहत-बचाव का काम जारी है।