Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक बोतल में पानी पीना खतरनाक, बढ़ रहा जोखिम

Updated on 2025-12-06T12:26:43+05:30

Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक बोतल में पानी पीना खतरनाक, बढ़ रहा जोखिम

Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक बोतल में पानी पीना खतरनाक, बढ़ रहा जोखिम

Plastic Bottle Chemicals Side Effects: प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। हम रोज़मर्रा में बोतलबंद पानी खरीद लेते हैं या पुरानी प्लास्टिक बोतल को बार-बार इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

सबसे बड़ा खतरा: माइक्रोप्लास्टिक

पुरानी या घिसी प्लास्टिक बोतलों से पानी में छोटे-छोटे प्लास्टिक कण, यानी माइक्रोप्लास्टिक, घुलने लगते हैं। ये इतने छोटे होते हैं कि आंखों से दिखते भी नहीं, लेकिन हमारे शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में बोतलबंद पानी में माइक्रोप्लास्टिक पाए जाने से चिंता बढ़ी है।

माइक्रोप्लास्टिक शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

स्टडीज़ के मुताबिक, माइक्रोप्लास्टिक शरीर में सूजन, हार्मोनल गड़बड़ी, मोटापा, इंसुलिन समस्या और प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकते हैं। कुछ रसायन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। हालांकि रिसर्च जारी है, लेकिन शुरुआती नतीजे इन्हें गंभीर स्वास्थ्य जोखिम मानते हैं।

क्या है बचाव का तरीका?

  • NIH की रिपोर्ट के अनुसार, इन उपायों से खतरा कम किया जा सकता है
  • प्लास्टिक की जगह स्टील, ग्लास या BPA-फ्री बोतल इस्तेमाल करें।
  • ऐसा वॉटर फिल्टर चुनें जो माइक्रोप्लास्टिक को हटाने में सक्षम हो।
  • प्लास्टिक बोतलों का बार-बार उपयोग बिल्कुल न करें।

पर्यावरण पर भी बड़ा नुकसान

फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें समुद्र, नदियों और जीव-जंतुओं को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। प्लास्टिक कचरे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।