पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम... सिर्फ ब्याज से होगी ₹82,000 की कमाई, एकमुश्त करना होगा निवेश!
Updated on 2025-07-05T13:57:10+05:30
पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम... सिर्फ ब्याज से होगी ₹82,000 की कमाई, एकमुश्त करना होगा निवेश!
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए एक बढ़िया मौका है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) ऐसी ही एक योजना है, जिसमें आप एकमुश्त निवेश कर हर महीने सुरक्षित आय पा सकते हैं।
इस स्कीम में अगर कोई निवेशक अधिकतम 9 लाख रुपये एकमुश्त जमा करता है तो उसे हर महीने करीब ₹6833 का ब्याज मिलेगा। इस तरह सालभर में ब्याज के रूप में करीब ₹82,000 की कमाई हो जाएगी।
वर्तमान में इस स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। निवेश की अवधि 5 साल की होती है और मैच्योरिटी पर मूलधन वापस मिल जाता है। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हर महीने एक निश्चित इनकम चाहते हैं और जोखिम नहीं लेना चाहते।
सरकार समर्थित यह योजना पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है और ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में काफी लोकप्रिय है।