कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए, सूचना देने पर 20 लाख रुपये इनाम
कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए, सूचना देने पर 20 लाख रुपये इनाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या करने वाले आतंकी अब तक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने इन आतंकियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जगहों पर लगाए हैं। ये आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे और इनकी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। माना जा रहा है कि ये आतंकी अब दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हुए हैं।
पोस्टर में आतंकी आदिल हुसैन, अली और हाशिम बंदूक के साथ दिख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर ये तीनों कहीं भी दिखें, तो तुरंत सूचना दें।
सीआरपीएफ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राजेश कुमार शिविर से बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कई खच्चरवाले और पर्यटक तेजी से नीचे आ रहे थे। जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि बैसरन में गोलियां चली हैं। इसके बाद, सीआरपीएफ की टीम 25 कमांडो के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
सैनिक काफी सावधानी से ऊपर चढ़े, क्योंकि आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी या ग्रेनेड फेंकने का खतरा था। इस बीच, सीआरपीएफ ने पहलगाम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर, उन्होंने तीन घायल लोगों को बचाया और हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों बलों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया।