राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 दिया, पूरी लिस्ट देखें

Updated on 2025-09-05T13:44:10+05:30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 दिया, पूरी लिस्ट देखें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 दिया, पूरी लिस्ट देखें

National Teachers' Awards 2025 winners list : हर साल 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस मनाता है और इसी दिन का सबसे खास पल होता है – राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का समारोह। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि बच्चों के जीवन को संवारा, उन्हें सही दिशा दिखाई और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया।

इस बार भी, शिक्षक दिवस 2025 पर, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐसे ही 45 समर्पित और प्रेरणादायक शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इनका नाम और स्थान इस लिस्ट में दिया गया है।

क्रमांक शिक्षक का नाम         स्थान
1 सुनीता    सोनीपत
2 शशि पॉल  हिमाचल प्रदेश
3 नरिंदर सिंह लुधियाना
4 अवधेश कुमार झा उत्तर पश्चिम दिल्ली
5 मंजूबाला    चम्पावत
6 परवीन कुमारी चंडीगढ़
7 नीलम यादव    खैरथल तिजारा
8 भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई दमन
9 विलास रामनाथ सातारकर उत्तरी गोवा
10 हितेश कुमार प्रवीणचंद्र भुंडिया राजकोट
11 हिरेनकुमार हसमुखभाई शर्मा गांधीपुरा खेड़ा
12 शीला पटेल    दमोह
13 भेरूलाल ओसारा आगर मालवा
14 डॉ. प्रज्ञा सिंह दुर्ग
15 कुलदीप गुप्ता राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंद्राह
16 राम लाल सिंह यादव भदोही
17 मधुरिमा तिवारी मिर्जापुर
18 कुमारी निधि किशनगंज
19 दिलीप कुमार सुपौल
20 सोनिया विकास कपूर मुंबई
21 कंधन कुमारेसन एबरडीन
22 संतोष कुमार चौरसिया कोरबा
23 डॉ. प्रमोद कुमार नालंदा
24 तरुण कुमार दाश कोरापुट
25 बसंत कुमार राणा मल्कानगिरी
26 तनुश्री दास         मेदिनीपुर पश्चिम
27 नांग एकथानी मौंगलांग पापुम पारे
28 पेलेनो पेटेनिलहु कोहिमा
29 कोइजाम मचासन इम्फाल पश्चिम
30 कर्मा टेम्पो एथेनपा मंगन
31 डॉ. हेइपोर यूनी बैंग    पूर्वी जयंतिया हिल्स
32 बिदिशा मजूमदार    गोमती
33 देबजीत घोष डिब्रूगढ़
34 श्वेता शर्मा देवघर
35 डॉ. शेख मोहम्मद वाकियोद्दीन शेख हामिदोद्दीन नांदेड़
36 डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले लातूर
37 इब्राहिम एस मूला एंड्रोथ
38 मधुरिमा आचार्य कोलकाता
39 मदबाथुला थिरुमाला श्रीदेवी विशाखापत्तनम
40 मरम पवित्रा सूर्यापेट
41 रेवती परमेश्वरन चेन्नई
42 विजयलक्ष्मी वी तिरुपूर
43 किशोरकुमार एम.एस. तिरुवनंतपुरम
44 डॉ. वी रेक्स उर्फ ​​राधाकृष्णन थिलैयाडी वल्लियाम्मल गवर्नमेंट हाई स्कूल
45 मधुसूदन के.एस. मैसूर

 

यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि पूरे समाज की तरफ से उन शिक्षकों को “धन्यवाद” कहने का तरीका है, जो बिना किसी दिखावे के अपना पूरा जीवन बच्चों का भविष्य बनाने में लगा देते हैं।