आर अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, अब खेलेंगे दुनिया की लीगों में

Updated on 2025-08-27T13:19:26+05:30

आर अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, अब खेलेंगे दुनिया की लीगों में

आर अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, अब खेलेंगे दुनिया की लीगों में

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

अश्विन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज का दिन खास है और एक नई शुरुआत भी। IPL में मेरा सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन अब दुनिया की अलग-अलग लीगों में खेल के नए पहलुओं को जानने का वक्त है।” उन्होंने सभी फ्रेंचाइजियों, IPL और BCCI का आभार जताया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2025 सीजन के लिए अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उनका CSK से फिर जुड़ाव हुआ। इससे पहले वे 2009 से 2015 तक टीम का हिस्सा रहे थे। अपने करियर में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए भी खेला, जहां 2018 में वे कप्तान बने।

पिछले सीजन में अश्विन ने CSK के लिए 9 मैचों में 7 विकेट लिए, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह सबसे निचले पायदान पर रही। अब अश्विन का सफर IPL से भले खत्म हो गया हो, लेकिन उनके नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।