राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, शरीर पर कहां-कहां चोट के निशान मिले?
राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, शरीर पर कहां-कहां चोट के निशान मिले?
इंदौर के राजा रघुवंशी पर दो बार हमला हुआ था, एक बार उनकी पीठ और दूसरी बार सिर पर चोट लगी। इस हमले में उनकी मौत हो गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर है, जो अब गाजीपुर पुलिस की कस्टडी में है।
गाजीपुर के एसपी ने क्या कहा?
गाजीपुर के एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि 9 जून की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने सूचना दी कि सोनम नाम की महिला काशी ढाबा (गोरखपुर हाईवे पर) पर मिली। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और सोनम को जिला अस्पताल ले गई। वे मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं।
राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा?
उनकी मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम ने ये कांड किया है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूरा समाज सजा देगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सब साफ हो जाए। उन्होंने सोनम पर आरोप लगाने से पहले पूरी जांच की मांग की।
सोनम रघुवंशी के पिता ने क्या कहा?
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने बताया कि सोनम ने होटल से फोन करके अपने भाई से बात की थी। सुबह पांच बजे उन्हें पता चला कि सोनम बहुत रो रही थी। उन्होंने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने मेघालय पुलिस पर भी आरोप लगाया कि राजा की हत्या में उनका पूरा हाथ है। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले शादी हुई थी और उनके बच्चे ऐसे नहीं थे। सोनम घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाती थी।