Rajasthan Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे, चेक करने के लिए लिंक सेव करें
Updated on 2025-05-26T16:13:01+05:30
Rajasthan Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे, चेक करने के लिए लिंक सेव करें
Rajasthan Board 8th Result 2025 Date and Time:राजस्थान शिक्षा विभाग (RBSE) आज, 26 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे। हाल ही में बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, अब बारी 8वीं की है। पहले माना जा रहा था कि 5वीं और 8वीं दोनों के रिजल्ट एक साथ आएंगे, लेकिन RBSE अलग-अलग जारी कर रहा है।
8वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर होगा, यानी नंबर की बजाय ग्रेड मिलेगी। परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच हुई थी, जिसमें करीब 12.64 लाख छात्र शामिल हुए थे।
ग्रेडिंग सिस्टम कैसे काम करता है:
- 81 से 100 अंक – A ग्रेड
- 61 से 80 अंक – B ग्रेड
- 41 से 60 अंक – C ग्रेड
- 33 से 40 अंक – D ग्रेड
- 0 से 32 अंक – E ग्रेड (कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा)
पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं।