राजकुमार राव- पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ

Updated on 2025-11-15T11:42:57+05:30

राजकुमार राव- पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ

राजकुमार राव- पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ

बॉलीवुड में इन दिनों खुशखबरी का सिलसिला जारी है. हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे, और अब राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर भी नन्ही परी आ गई है. पत्रलेखा ने एक बेटी को जन्म दिया है. राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव की पोस्ट

उन्होंने लिखाहम बहुत खुश हैं, भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है.”

15 नवंबर उनके लिए खास दिन है, क्योंकि इसी दिन उनकी शादी हुई थी. चौथी सालगिरह पर ही उनके घर बच्ची का आगमन हुआ.

फैंस की बधाइयाँ

पोस्ट आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं. किसी ने लिखा “बधाई हो राजा जी”, तो किसी ने कहा “बेस्ट न्यूज़”.

जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

राजकुमार और पत्रलेखा ने जुलाई में ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसमें लिखा थाबेबी ऑन द वे.” उस समय भी फैंस काफी उत्साहित थे.

11 साल डेट करने के बाद की थी शादी

राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात 2010 में हुई थी. 11 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में शादी की. अब चार साल बाद दोनों पेरेंट्स बन गए हैं.

 

ये भी पढ़ें: 

गोविंदा की तबीयत को लेकर क्या है सच्चाई