Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधें राखी, भाई को मिलेगी तरक्की और लंबी उम्र

Updated on 2025-08-08T15:41:58+05:30

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधें राखी, भाई को मिलेगी तरक्की और लंबी उम्र

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधें राखी, भाई को मिलेगी तरक्की और लंबी उम्र

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर राखी वह पवित्र धागा है जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देता है। हर बहन चाहती है कि उसके भाई को लंबी उम्र, खुशहाली और सफलता मिले। ऐसे में अगर आप भाई के लिए राशि के अनुसार राखी चुनें, तो इससे न सिर्फ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है बल्कि ग्रहों की नकारात्मकता भी दूर होती है।

राशि के अनुसार कैसी राखी बांधें?

मेष और वृश्चिक राशि: लाल रंग की राखी या रुद्राक्ष वाली राखी शुभ मानी जाती है। यह ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाती है।

वृषभ और तुला राशि: सिल्वर, सुनहरा पीला या क्रीम रंग की राखी बांधें। मोती वाली राखी भी बहुत शुभ होती है।

मिथुन और कन्या राशि: हरे रंग की राखी या मोरपंख डिजाइन वाली राखी शुभ मानी जाती है।

कर्क राशि: सिल्वर रंग या मोती वाली राखी बांधना अच्छा होता है, इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

सिंह राशि: गोल्डन रंग की राखी शुभ मानी जाती है, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सूर्य का आशीर्वाद मिलता है।

धनु और मीन राशि: पीले रंग की राखी या फूलों वाली राखी शुभ मानी जाती है, क्योंकि इन राशियों के स्वामी बृहस्पति को पीला रंग पसंद है।

मकर और कुंभ राशि: नीला, बैंगनी या भूरा रंग इन राशियों के लिए अच्छा होता है। ऐसे रंगों की राखी बांधना लाभकारी होता है।