बांग्लादेश में बढ़ते रेप के मामले, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

Updated on 2025-08-25T16:10:39+05:30

बांग्लादेश में बढ़ते रेप के मामले, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

बांग्लादेश में बढ़ते रेप के मामले, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

बांग्लादेश में रेप के मामले खतरनाक स्तर तक पहुंच गए हैं। ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज़ (HRCBM) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 के पहले तीन महीनों में ही 342 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 87% पीड़ित नाबालिग हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं और बच्चियां इन अपराधों का सबसे बड़ा शिकार बन रही हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि मासूम बच्चियों और शिशुओं तक को नहीं बख्शा गया।

इन आंकड़ों ने यूनुस सरकार की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ते ऐसे अपराधों से यह साफ झलकता है कि कमजोर और अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम रही है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन मासूम और बेबस पीड़ितों की आवाज़ कब तक अनसुनी की जाती रहेगी।