KBC सेट पर घुसा चूहा, अमिताभ का जवाब वायरल बना

Updated on 2025-11-14T13:38:54+05:30

KBC सेट पर घुसा चूहा, अमिताभ का जवाब वायरल बना

KBC सेट पर घुसा चूहा, अमिताभ का जवाब वायरल बना

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में इस बार कॉमेडी का पूरा तड़का देखने को मिला। शो में कॉमेडियन रवि गुप्ता, अनुभव सिंह बस्सी, अभिषेक उपमन्यु और हर्ष गुजराल आए, जिनकी मजेदार बातें सुनकर अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by @sonytvofficial

सबसे ज्यादा हंसी रवि गुप्ता की स्ट्रगल और कॉमेडी भरी कहानी पर आई। रवि ने बताया कि जब उन्होंने कॉमेडी शुरू की थी तो उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। पापा कहते थे— “लड़का निकम्मा है” और मां भी सहमत हो जाती थीं। लेकिन जब रवि ने पैसे कमाना शुरू किया और घर देने लगे, तो माता-पिता का गुस्सा भी खत्म हो गया।

अमिताभ बच्चन को रवि की हर लाइन पर हंसी आती रही। इसके साथ ही बिग बी ने भी एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार KBC के सेट पर एक चूहा घुस आया था। उन्होंने चूहे से मजाक में पूछा— “बिना ऑडिशन कैसे आ गए?” इस पर चूहे ने जवाब दिया— “सर, ऑडियंस पोल!”

यह सुनकर सभी कॉमेडियन और सेट पर मौजूद लोग हंसी से फट पड़े।